नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए ITBP के बहादुर जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर गए – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए ITBP के बहादुर जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर गए

😊 Please Share This News 😊

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए ITBP के बहादुर जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी  लेने आज नई दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर गए।

 

श्री अमित शाह ने कांस्टेबल/जीडी बलवंत सिंह,  कांस्टेबल/जीडी त्सेवांग दोर्जे और कांस्टेबल/जीडी बबलू कुमार से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गंभीर रूप से घायल इन जवानों को कल श्रीनगर से स्पेशल एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था।

डॉक्टरों ने गृह मंत्री को जवानों की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। ITBP के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति से अवगत कराया।

16 अगस्त, 2022 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास एक दुखद बस दुर्घटना में 7 जवानों की मृत्यु हो गई थी जबकि 32 घायल हो गए थे। बस में सवार भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान अमरनाथ यात्रा में सफलतापूर्वक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन कर चंदनवाड़ी से लौट रहे थे। घायल जवानों को उसी दिन इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया था।

गंभीर रूप से घायल हुए आईटीबीपी के तीन कर्मियों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर से एक विशेष एयर एम्बुलेंस के माध्यम से शुक्रवार, 19 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में एम्स जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित किया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!