नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सायला में हुआ वार्षिकोत्सव 2025 का आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सायला में हुआ वार्षिकोत्सव 2025 का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर/सायला– राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सायला में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह जिला शिक्षा अधिकारी श्री भैराराम चौधरी की अध्यक्षता में हुआ I मुख्य अतिथि रामप्रकाश चौधरी ( पूर्व प्रधान सायला ), तथा विशिष्ट अतिथि नैनमल लखारा ( मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ),भामाशाह सुल्तान खान भाटी ( जिला महासचिव कॉंग्रेस कमेटी जालोर ) व शौकत खान, विक्रम सिह दहिया, जगाराम माली SMC अध्यक्ष, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कृष्णा नंद उपस्थित रहे I कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का व भामाशाह सुल्तान खान भाटी व शौकत खान का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ।छात्र छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामप्रकाश चौधरी ने विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यालय विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया । DEO भैराराम चौधरी ने बच्चों में संस्कार व शिक्षा को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावक और ग्रामीणो ने उपस्थित हो कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले सभी बच्चों एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासन, उपस्थिति एवं विद्यालय की समस्त गतिविधियो में भाग लेने वाले होनहार छात्रों को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने पधारे हुए समस्त अतिथियो का कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आभार जताते हुए विद्यार्थियो से कहा कि शिक्षा इंसान के जीवन मे बहुत अहमियत रखती है शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है इसलिए जीवन मे अगर कुछ बनना है तो उसके लिए शिक्षा जरूरी है। कार्यक्रम का मंच संचालन तिलोका राम,

श्रीमती जिज्ञासा शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान आरपी व सुरेश चन्द्र बेनि‌वाल, व्याख्याता रमेश कुमार, राजेश कुमार, बाबूलाल, विमला कुमारी, महिंन्द्र कुमार, राजवीर सिंह, मंजू देवी संगीता जेबल, मीना दईया, नरपत कुमार, महेन्द्र कुमार, सपना कुमारी, पूर्व विधार्थी अभिभावक तथा अन्य विधालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।( PD)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!