नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर जिले में 6 नवीन राजस्व ग्राम घोषित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर जिले में 6 नवीन राजस्व ग्राम घोषित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 14 फरवरी। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर सांचौर तहसील के मूल राजस्व ग्राम सरवाना में से सुजानगढ़ व मूल राजस्व ग्राम भुवाना में से भीखाजी नगर, चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम डूंगरी में से कुराडो की ढाणी व पीथाबेरी, मूल राजस्व ग्राम खेजडियाली में से हिंगलाज नगर तथा रानीवाड़ा तहसील के मूल राजस्व ग्राम करवाड़ा में से जंभेश्वर नगर बी-ढाणी को नवीन राजस्व ग्राम घोषित किया हैं।जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 (1956 का अधिनियम 15) की धारा 16 में निहित प्रावधानों के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नवीन राजस्व ग्राम सुजानगढ़ का क्षेत्रफल 567.262 हैक्टेयर, भीखाजी नगर का क्षेत्रफल 219.40 हैक्टेयर, कुराडों की ढाणी का क्षेत्रफल 448.33 हैक्टेयर, हिंगलाज नगर का क्षेत्रफल 948.6004 हैक्टेयर, पीथाबेरी का क्षेत्रफल 938.40 हैक्टेयर एवं जंभेश्वर नगर बी-ढाणी का क्षेत्रफल 522.48 हैक्टेयर रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!