जालौर महोत्सव के तहत “जलसों सायला रो” को लेकर दो दिन भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला/जालोर-सायला उपखंड मुख्यालय पर शनिवार से शुरू हो रहा जालौर महोत्सव के तहत जलसों सायला रो को लेकर दो दिन भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीबीइओ भंवरलाल परमार ने बताया कि महोत्सव के निमित आज सुबह 8:00 बजे महोत्सव कार्यक्रम का उदघाटन समारोह एवं शोभायात्रा के साथ धूमधाम से आगाज होगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे। महोत्सव आयोजन समिति के समन्वयक मांगीलाल राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को पीले चावल बांटकर लोगों को महोत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम के तहत आज 15 फरवरी को बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा, झांकीयाँ, प्रसिद्ध सायला डबल गैर नृत्य, ढोल व चंग नृत्य एवं कच्छी घोड़ी डांस, राजस्थानी नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता, सतोलिया प्रतियोगिता, विभिन्न दौडे एवं वालीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।सांस्कृतिक संध्या सायं 7:00 बजे खेल मैदान में राजकीय एवं निजी विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भामाशाह सम्मान होंगे वही 16 फरवरी को रनफोर सायला ( खैल मैदान से कात्यायनी माता मंदिर तक ), विभिन्न प्रतियोगिताएँ दोपहर 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पंचायत समिति हॉल में होगी, ( मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, म्यूजीकल चेयर प्रतियोगिता,
साफा बान्धों प्रतियोगिता, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता ) सांस्कृतिक संध्या सेलेब्रिटी सिम्फनी नाईट सायं 6:00 बजे, खेल मैदान (लोक संगीत, नृत्य व लोक वाद्यो की ताल कचहरी) अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार द्वारा एवं भामाशाह सम्मान के साथ होगा।(PD)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
