नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 से 19 फरवरी तक चूरा, बिठूडा, घाणा, जीवाणा, डूंगरवा, जुंजाणी, डोरडा, चाटवाड़ा, सेडिया व देवड़ा में होंगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

17 से 19 फरवरी तक चूरा, बिठूडा, घाणा, जीवाणा, डूंगरवा, जुंजाणी, डोरडा, चाटवाड़ा, सेडिया व देवड़ा में होंगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 16 फरवरी। जिले में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (एग्रीस्टैक) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिससे किसानों को अब 11 अंकों की यूनिक फार्मर आईडी मिलेगी।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत जालोर 17 से 19 फरवरी तक जालोर तहसील की चूरा, बिठूडा, घाणा, जीवाणा, डूंगरवा, जुंजाणी, डोरडा, चाटवाड़ा, सेडिया व देवड़ा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस यूनिक आईडी नंबर के आधार पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त के साथ फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। यूनिक फार्मर आईडी नंबर नहीं होने पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सकेगा। खराबे की स्थिति में किसानों का चिन्हीकरण करना आसान होगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों का स्वतः रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। किसानों को कल्याण की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन या रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!