भारत स्काउट गाइड का राष्ट्रव्यापी प्रकल्प ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 24 फरवरी से भीनमाल में।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल,विप्र फाउंडेशन जालोर व खेतावत फाइनेंस के माध्यम से भव्य व दिव्य आयोजन दिनांक 24 फरवरी से भव्य आगाज, भीनमाल क्षेत्र से सम्मिलित होगी शिक्षा संस्थान।( ऊर्जा संरक्षण पाक्षिक कार्यक्रम में कई संत ,नेता शिक्षाविद,न्यायाधीश,उद्योगपति,प्रतिष्ठित व्यापारी,बुद्धिजीवी वर्ग सहित मातृ शक्ति की होगी मौजूदगी)स्थानीय भीनमाल के राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल, विप्र फाउंडेशन जालोर व खेतावत फाइनेंस द्वारा आज चाणक्य विद्यापीठ भीनमाल परिसर में सावल सिंह लोल प्रबंध निदेशक व गोपीलाल गौड़ संस्था प्रधान की उपस्थिति तथा नरेश सुन्देशा प्रबंध निदेशक भवानी वोटर सप्लाई के मुख्य अतिथि में विधिवत बैनर का विमोचन किया गया।दिनांक 24 फरवरी को राष्ट्र व्यापी सरकार की मंशानुरूप ऊर्जा संरक्षण के तहत विविध कार्यक्रम में निबंध,रंगोली,पोस्टर,मॉडल,रैली,सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय खेतावत मैरिज हॉल श्रीमाल भीनमाल में भव्य आयोजन होने जा रहा हैं। स्काउट सी ओ सवाई सिंह ने बताया कि सरकार व भारतीय समाज की मंशानुरूप विश्व भर में ग्लोबल वार्मिग की व्याप्त समयाओ के शमन हेतु “ऊर्जा संरक्षण-2025” सांस्कृतिक व ऐतिहासिक नगरी भीनमाल में क्षेत्र के संत,नेता,वरिष्ठ बुद्धिजीवी वर्ग,प्रतिष्ठित व्यापारीगण,शिक्षा विद ,सम्मानित गण परम श्रेष्ठ वर्य शिरोमणि दंडी स्वामीसिद्ध पीठाधीश्वर देवानंद सरस्वती पावन निश्रा संत सानिध्य,स्थानीय जिला व उपखंड प्रशानिक अधिकारियों के साथ उन्नत युवा समर्थ राष्ट्र अभ्युदय प्रकल्प के साथ ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम में ग्लोबल वार्मिग जैसी विकट परिस्थितियों के विषयक पर विविध विद्यालय संस्थान अपने अपने कार्यक्रमों के साथ निबंध, रंगोली, पत्र वाचन,मॉडल आदि प्रतियोगिता को लेकर भाग लेंगे।
कार्यक्रम प्रतिनिधि डॉ घनश्याम व्यास,भीनमाल ने बताया की तैयारियों को लेकर भीनमाल स्थानीय शिक्षा विभाग व समाज सेवियों नेतृत्व में तैयारियों में जूटा हैं।
कार्यकर्ता बंधु अपनी अपनी कार्य व्यवस्था को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।
बैठक व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था व प्रचार प्रसार को निंबाराम चौधरी,तेजाराम विश्नोई,बलवंत सारण, सांवल सिंह लोल,शांतिलाल जीनगर प्राचार्य, मनोज दवे,नारायण जीनगर,डॉक्टर किशोर माली,किशोर प्रजापति,विष्णु दत्त व्यास,जब्बार खा कादरी,विवेक जीनगर,विवेक क्लासेज,त्रिलोक सिंह,जे आर भाटी,गोपाल चंद्र जीनगर,प्रकाश मांजू, नेमलाल जीनगर के नेतृत्व में पूरी टीम व्यवस्था को अंतिम रूप दे रही हैं। अन्य व्यवस्थाओं प्रभारी निकुल कुमार,रेवत सिंह जुंजानी,वासुदेव अवस्थी सुचारू रूप से संभाल रहे हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में माणक मल भंडारी को व्यवस्था दी है।
कार्यक्रम दिनेश दवे ने ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम का सविस्तार बात बताई।
इस ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम भीनमाल व भीनमाल क्षेत्र के समस्त विद्यार्थियों व युवा संगठनों पर ही निर्भर हैं बाल व युवा टीम प्रभारी के रूप नरेश सुंदेशा भवानी वोटर स्पालयर्स भीनमाल,मदन कुमार माली प्रभात मेडिकल,किशोर प्रजापति सहित संगठनों को जिम्मेदारी सौंपने की व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे है।डॉ घनश्याम व्यास ने बताया की राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एक सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा वर्दी धारी अनुशासित पवित्र संगठन है जो एक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास,समाज सेवा की भावना,आधत्मिक विकास,
युवा अपने भविष्य रोजगार में भारत स्काउट गाइड केंद्रीय स्तर की विशेष रेलवे व अन्य भर्तीयो इसका अनुपम महत्व है जो कई व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।भारत स्काउट गाइड से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को रोडवेज बस में नि शुल्क यात्रा का भी जीवन पर लाभ प्राप्त होता है और भी कई लाभ प्राप्त होता है।कार्यकर्ता बैठक में डॉक्टर अक्षय बोहरा,जब्बार खा कादरी स्काउट प्रकल्प प्रभारी,रेवत सिंह जुंजानी, हरीश सुंदेशा ,
भंवर लाल विश्नोई संस्था प्रधान कावतरा,खुमान सिंह,उत्तम राज आचार्य,राजेश जीनगर,रायमल जाट जब्बार खा कादरी, मनीष दवे,लक्षिता व्यास,रेवत जांगिड़,जितेंद्र सोनगरा,जितेंद्र त्रिवेदी,महेंद्र शर्मा,दिनेश जालोरी,सहित कई विद्यार्थियों व स्काउट प्रेमियों ने भाग लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
