विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता से सुनिश्चित करें-जोगेश्वर गर्ग।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 23 जनवरी। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें।राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित तथा पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक व जिले के प्रभारी आशीष गुप्ता ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2024-25 को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर संयुक्त रूप से समीक्षा की। बैठक में बजट घोषणाओं के स्वीकृति कार्यों के लिए नियमानुसार भूमि चिन्हीकरण, आवंटन व डीपीआर बनाने सहित विभिन्न कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।बैठक में नून (जालोर) में हवाई पटटी की मरम्मत, रखरखाव एवं उन्नयन कार्य को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भविष्य में आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नून हवाई पट्टी के सुदृढ़ीकरण कार्य एवं सुविधा व विकास को लेकर निर्देशित किया।बैठक में जल जीवन मिशन के तहत प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए लक्ष्यानुरूप प्रगति अर्जित कर हर घर को नल कनेक्शन से जोड़े जाने तथा अवैध कनेक्शनों को चिन्हित कर कटवाने व पानी चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने के साथ ही उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पाबंद करते हुए पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।बैठक में किसानों को ट्रांसफॉर्मर जलने की समस्या पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्वरित संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जल्द से जल्द नवीन ट्रांसफॉर्मर आवंटित करने की बात कही गई। बैठक में लंबित राशन कार्डों के प्रकरणों एवं ईकेवाईसी कार्यों को पूर्ण करवाने तथा भीनमाल में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कार्य को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए। जिले में सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को लेकर निर्देशित किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले की विभिन्न विभागों की बजट घोषणा 2025-26 के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बजट वर्ष 2024-25 की घोषणाओं के तहत अब तक हुई प्रगति के संबंध में अवगत करवाया।बैठक में बजट घोषणा 2025-26 के तहत जाजूसन में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण, करड़ा में सहायक अभियंता (विद्युत) कार्यालय की स्थापना/क्रमोन्नयन, सांचौर में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय का भवन निर्माण, साण्डेराव मोकलसर सड़क (एमडीआर-203) 49 किमी (आहोर, भाद्राजून) का निर्माण कार्य (65 करोड़ रुपये), विरोल से गुजरात बोर्डर तक सड़क 3.5 किमी. (सांचौर) निर्माणकार्य (1 करोड़ 40 लाख रुपये), सिलू ग्राम से गुजरात बोर्डर तक सड़क 3.5 किमी. (सांचौर) का निर्माण कार्य (1 करोड़ 40 लाख रुपये), हरियाली से अरणाय तक सड़क 4 किमी. (सांचौर) का निर्माण कार्य (1 करोड़ 60 लाख रुपये), गोलासन उकाजी की ढाणी गुजरात बोर्डर तक सड़क 4.5 किमी. (सांचौर) का निर्माण कार्य (1 करोड़ 80 लाख रुपये), सांचौर में विभिन्न नवीन सड़कें का निर्माण कार्य (10 करोड़ रुपये), भाटकी से गुजरात बोर्डर तक सड़क 4.5 किमी. (सांचौर) का निर्माण कार्य (2 करोड़ 80 लाख रुपये), गुड़ाहेमा से सातपालिया मंदिर बाड़मेर सरहद तक सड़क 6 किमी. (सांचौर) का निमार्ण कार्य (3 करोड़ रुपये), ग्राम सिराणा से जिला सीमा सांचौर ग्राम रंगाला सरहद तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण कार्य 8 किमी. ( 3 करोड़ 20लाख रुपये), मुख्य सड़क वासन से धोरेश्वर महादेव मंदिर तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण कार्य 2 किमी. (70 लाख रुपये) सांचौर (एनएच-15) रानीवाड़ा-मण्डार-आबू रोड (एसएच-11) 107 किमी-स्टेट हाइवे की डीपीआर बनाने का कार्य (1 करोड़ 60 लाख रुपये), रोहिट (एनएच-65 के जंक्शन) से आहोर (एनएच-325 के जंक्शन) (एसएच-64) 82 किमी. हाईवे की डीपीआर बनाने का कार्य (1 करोड़ 20 लाख रुपये), जालोर-रेवतड़ा-सायला-बागोड़ा ब्रिज किमी. 33/00 में (एसएच-16बी) का निर्माण कार्य (25 करोड़ रूपये), जालोर शहर में ‘रिंग रोड़्’ के निर्माण का कार्य, सांचौर में रोडवेज बस स्टेण्ड से सम्बन्धी कार्य, सांचौर में सीवरेज व ड्रेनेज सम्बन्धी कार्य, सायला नगर पालिका हेतु नवीन नगर पालिका भवन निर्माण, सरनाऊ (सांचौर) में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जालोर में मैकेनिक व सिविल ब्रांच की सीटों में वृद्धि, जसवंतपुरा (जालोर) में नवीन महाविद्यालय, सांचौर में महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास का निर्माण, सांचौर में खेल स्टेडियम की स्थापना, आहोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नयन,पादरली (आहोर), बड़गांव (रानीवाड़ा) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नयन,सायला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बेड क्षमता में वृद्धि, केशवना-जालोर में घुमन्तू-अर्द्ध घुमन्तू समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण,
जालोर में नवीन कारागृह का निर्माण कार्य, सांचौर में एग्रो फूड पार्क की स्थापना, सांचौर प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय का बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन के संबंध में बिन्दुवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए साथ ही बजट घोषणा 2024-25 की घोषणाआें में विभागवार प्रगति देखी एवं सभी घोषणाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर निर्देशित किया।इस अवसर पर जसराज राजपुरोहित,
भूपेन्द्र देवासी, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नारायणलाल सुथार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंघारिया, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता श्यामबिहारी बैरवा व सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
