सायला के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला-उपखण्ड़ क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा के अध्यक्षता में हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उसके बाद प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में होनहार विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया व बाहरवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। उपप्रधानाचार्य रमेश कुमार ने विद्यार्थिओं को अवधान पूर्वक पढ़ाई करने व अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश कुमार सैनी ने किया। इस दोरान व्याख्याता, उपप्रधानाचार्य रमेश कुमार, राजेश कुमार सैनी, बाबूलाल, विमला कुमारी, महिंन्द्र कुमार, राजवीर सिंह, मंजू देवी, संगीता जेबल, मीना दईया,नरपत कुमार,
महेन्द्र कुमार, गौरी कश्यप विधालय के शिक्षक,
पत्रकार प्रियंक दवे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
