नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर की समस्याओं पर की चर्चा, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

शहर की समस्याओं पर की चर्चा, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-नवनियुक्त उप जिला कलेक्टर मोहित कासनीया (IAS) ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष पारस मोदी के नेतृत्व में व्यापारियों ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर कासनीया ने शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में व्यापारियों से चर्चा की।व्यापारियों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। महावीर चौराहे पर स्थित जर्जर विद्युत पोल को बदलने की मांग प्रमुख रही। साथ ही, शहर के चार रास्ता से खारी रोड तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने की मांग की गई। इसके अलावा गायत्री गौशाला से क्षेमकरी माताजी मंदिर तक की सड़क पर भी स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने की मांग रखी गई। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह भूतेल, खाद्य व्यापार संघ के सचिव सरदारराम सांखला, संयुक्त व्यापार संघ के सचिव नरेश सुखाड़िया और महासंघ के प्रवक्ता देवेन्द्र भंडारी मौजूद रहे। इनके अलावा नरपत लंगर, ओटमल जैन और प्रवीणसिंह राव सहित कई व्यापारी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!