भादरड़ा मेले में दी स्काउट गाइड विद्यार्थियो ने सेवा के साथ सेल्फी प्वाइंट द्वारा ऊर्जा संरक्षण का संदेश।
|
😊 Please Share This News 😊
|

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल।
भादरड़ा/भीनमाल -भादरड़ा मेले में दी स्काउट गाइड विद्यार्थियो ने सेवा के साथ सेल्फी प्वाइंट द्वारा ऊर्जा संरक्षण का संदेश भारत स्काउट गाइड का ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा के तहत ( भादरड़ा में ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर निकट शाला में ऊर्जा संरक्षण को लेकर विविध आयोजन हुए) भीनमाल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ, विप्र फाउंडेशन जालोर की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आज से भव्य व दिव्य आयोजन ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम को लेकर जनजागरूकता सेल्फी प्वाइंट के तहत ऊर्जा संरक्षण का आयोजन का हुआ। स्थानीय भादरड़ा में भीखाराम विश्नोई अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,मनोज कुमार दवे प्राचार्य की उपस्थिति व डॉ घनश्याम व्यास सचिव स्काउट की अध्यक्षता तथा माणकमल भंडारी वरिष्ठ पत्रकार ,दिनेश दवे प्रदेश महामंत्री विप्र फाउंडेशन,किशोर प्रजापति प्रसिद्ध कूड़ो केंद् ,वरिष्ठ समाज सेवी,नरेश सुंदेशा , विशिष्ठ अतिथि उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,भादरड़ा शिव बाल निकेतन, इंद्रा पब्लिक स्कूल भीनमाल में आयोजन में भाग लिया।स्काउट गाइड भीनमाल में ‘ऊर्जा संरक्षण-2025’ कार्यक्रम का आयोजन में विद्यार्थियो द्वारा विविध पोस्टर बनाकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया । मनोज दवे ने कहा की सरकार की मंशानुरूप हमे भी ऊर्जा संरक्षण को सौर ऊर्जा,पवन ऊर्जा ,जल ऊर्जा के विविध आयामों को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में खेताराम मुकवाना,सुरेंद्र सिंह,मुकेश सुखाडिया,नरेश सुन्देशा,मदन माली प्रभात मेडिकल,हरीश कुमार, द्वारा विविध विद्यालयो से संपर्क कर ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। डॉ घनश्याम व्यास ने स्वागत भाषण तथा बताया कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विविध शिक्षाविद शामिल हुए। ए सी बी ओ भीखाराम विश्नोई ने कहा ऊर्जा संरक्षण जैसे पवित्र कार्य में सेवा भावियों सहित कार्यकर्ता बंधुओं के सेवा कार्य में योगदान देने पर आभार व्यक्त किया lस्थानीय शिक्षा विभाग और समाज सेवी द्वारा कार्य करने पर विद्यार्थियो ने विविध पोस्टर मॉडल आदि तैयारियों में जुटकर अपना अपना प्रयास कर प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागियों को मंच से सम्मान किया गया।विवेक जीनगर ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद करता है।
स्काउट गाइड के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा सहित कई लाभ मिलते हैं। किशोर प्रजापति ने बताया सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारत स्काउट गाइड की विश्वनीयता महत्वपूर्ण है l कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर मनोज दवे, ओम प्रकाश विश्नोई, सत्य प्रकाश गोदारा,मुकेश सुखाडिया,विवेक जीनगर विवेक क्लासेज, सुरेंद्र सिंह,बचनराम राजपुरोहित ,वेनाराम राजपुरोहित उम्मेद फार्मा, मदन माली प्रभात मेडिकल,नरेश सुन्देशा भवानी वोटर सप्लाई,हरीश माली,नेम,लाल, बाबूलाल सैन स्काउटर,नवाराम मुंथला काबा,प्रताप दास तवाव,शिव शंकर दयाल सहित विविध शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भादरडा मेले में स्काउट गाइड में टीना,
,राहुल
,मुकेश
,धीरपा
,संजू सहित कई विद्यार्थी अपनी अपनी सेवाए जल पान,बैठक व्यवस्था पार्किग आदि में मनोज दवे,ओम प्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में अपना सहयोग ज्ञापित कर रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
