पीटीए बैठक का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

ओटवाला/जालोर -विभागीय आदेशानुसार श्रीमती आसीदेवी धर्मपत्नी भूराजी राजपुरोहित रा उ मा वि ओटवाला में आज दिनांक 1 मार्च 25 को पीटीए बैठक का आयोजन रखा गया । प्रधानाचार्य विक्रम सिंह राजपुरोहित द्वारा अभिभावको से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने , बालिका शिक्षा की महता, बच्चों को कुरकुरे नहीं खाने, और सिंगल यूज प्लास्टिक बैन , गुटखा एवं तंबाकू आदि नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा आकलन प्रथम के परिणाम के द्वारा विद्यार्थियों की प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया। अभिभावकों को साक्षरता के प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा नवीन रजिस्ट्रेशन भी किए गए।व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को हलवाई के द्वारा मिठाई बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर व्याख्याता गोपीचंद, भटेंद्र सिंह, प्रभारी प्रदीप कुमार , नैनाराम , जितेंद्र कुमार , सीताराम, तरुण कुमार , संतोष कुमार, पारसमल, मोहर सिंह, भंवर सिंह , प्रेम नाई,
सभी स्टॉफ और अभिभावकगण, पत्रकार प्रियंक दवे उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
