नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय विद्यालय मेंगलवा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजकीय विद्यालय मेंगलवा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

मेंगलवा/सायला।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंगलवा में नो बैग डे पर एनुअल स्पोर्ट्स डे एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच केराराम राणा ने विद्यार्थियों को समय का प्रबंध करते हुए अध्ययन करने की बात कही। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रामाराम चौधरी आकवा रहे।भामाशाह कांतिलाल बालगोता ने विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा का ज्ञान अर्जित करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य छगन नाथ गोस्वामी ने बोर्ड परीक्षा में समय का प्रबंधन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के गुर बताए। पीएम श्री प्रभारी प्रकाश देवासी ने सत्र 2024-25 में पीएम श्री योजना में हुई समस्त गतिविधियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां यथा चार्ट, पोस्टर, रंगोली, क्विज,वाद- विवाद, कविता पाठ, इत्यादि का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं भेंट देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर सुराराम एसएमसी अध्यक्ष, मीठालाल जैन, प्रकाश जैन, पीरसिंह,नरपत सिंह, लालनाथ, सोपाराम सुथार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, मयंक मंगल, उत्तमाराम, राउराम, सोनिका चौधरी,भैराराम, पत्रकार प्रताप चौधरी, पत्रकार प्रियंक दवे समेत कई जने मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जयप्रकाश स्वामी और ईश्वर इंडियन ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!