नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विजेताओं को मिलेगा राज्य विधानसभा और देश की संसद में विचार रखने का मौका। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विजेताओं को मिलेगा राज्य विधानसभा और देश की संसद में विचार रखने का मौका।

😊 Please Share This News 😊

विजेताओं को मिलेगा राज्य विधानसभा और देश की संसद में विचार रखने का मौका।                                               जालोर 3 मार्च। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 से 25 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी माय भारत पोर्टल के माध्यम से 9 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत “आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है“ विषय पर 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। इस विषय पर आने वाले वीडियो में से 150 उत्कृष्ट वीडियो का चयन किया जाएगा। इसके बाद चुने गए 150 प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय में “एक राष्ट्र एक चुनाव“ विषय पर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन प्रतिभागियों में से 10 विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में से तीन विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। जिन्हें राष्ट्रीय संसद नई दिल्ली में अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा।उन्होंने बताया कि विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद-2025 के आयोजन के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही को नोडल महाविद्यालय के रूप में नामित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही और नेहरू युवा केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। जिसमें जिला जालोर व सिरोही के समस्त सरकारी व निजी महाविद्यालय सम्मिलित होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!