नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा लेंगे बैठक। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा लेंगे बैठक।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 05 मार्च। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, ग्राम पंचायत कांग्रेस तथा बूथ कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी के कार्यों को गति प्रदान करने एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा नियुक्त समन्वयक अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक एवं मण्डल स्तर तक माह मार्च, 2025 में बैठक लेंगे।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने परिपत्र जारी कर सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे ब्लॉक एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त प्रभारी द्वारा ली जाने वाली बैठकों का आयोजन सुनिश्चित करें तथा सभी जिला कांगे्रस अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक के साथ जिलाध्यक्ष शामिल होंगे तथा मण्डल कांग्रेस कमेटियों की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष का शामिल होना जिलाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इन बैठकों की रिपोर्ट आवश्यक रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की जायेगी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!