राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र,सुंधा पर्वत भारत स्काउट गाइड के प्रकल्प का राष्ट्र अभ्युदय में योगदान -श्री भेराराम कलबी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-भीनमाल निकटवर्ती सुंधा पर्वत परिसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 4 मार्च से 10 मार्च तक स्काउट के विधिवत समय विभाग चक्र अनुसार चल रहा है । सवाई सिंह राठौड़ सी ओ स्काउट ने नेतृत्व में विविध प्रशिक्षणार्थी बढ़ चढ़ के अपनी सहभागिता प्रदत्त कर रहे है ।डॉ घनश्याम व्यास ने बताया कि आज भेराराम कलबी,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जालोर द्वारा प्रशिक्षण स्थल पहुंच कर जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर जायजा लिया।इस अवसर पर दक्ष प्रशिक्षक रमेश दवे आहोर सचिव व दलपत सिंह जोधा वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा आगंतुक अतिथि को स्काउट का पवित्र शील वस्त्र स्कार्फ पहना कर स्वागत कर अभिनंदन किया गया।स्काउटर द्वारा विविध गांठे,झंडा गीत, प्रेरक प्रसंग,सामूहिक गीत सहित रोचक रुचि कर जानकारी दी।भेरा राम ने कहा की विश्व का सबसे बड़ा वर्दी धारी,अनिशासनीक संगठन जो एक त्याग तपस्या व पर्यावरण के प्रति कटिबद्ध संस्था से जुड़ना हम सभी के लिए गौरव का विषय है ।उन्होंने स्वच्छ भारत,ऊर्जा संरक्षण आदि प्रकल्प को दोहराया ।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत भव्य व दिव्य आयोजन को लेकर जनजागरूकता ,विविध प्रतियोगिताओ का आयोजन का विधिवत स्वरूप दिया जा रहा है । सवाई सिंह राठौड़ सी ओ स्काउट,जालोर ने बताया की स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के प्रकल्प मंडल के नेतृत्व में कार्यक्रम के डाइट जालोर सहित लोग आयोजन में भाग ले रहे है l रमेश दवे सचिव आहोर ने कहा की सरकार की मंशानुरूप हमे भी स्वच्छता कार्यक्रम,ऊर्जा संरक्षण को सौर ऊर्जा,पवन ऊर्जा ,जल ऊर्जा के विविध आयामों को विस्तार से प्रशिक्षण लेने वाले लाभार्थियो को बताया गया। कार्यक्रम में नियमित विविध गतिविधियां शामिल हुई। भारत स्काउट के विविध आयामों के आयोजन जन मानस व विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास को प्रोन्नत करने हेतु सतत आयोजन हो रहे है ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में दलपत सिंह जोधा द्वारा स्वागत भाषण दिया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के विविध शिक्षाविद शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी अनुशासित संगठन है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद करता है।
स्काउट गाइड के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा सहित कई लाभ मिलते हैं ।देराम राम सचिव स्थानीय संघ चितलवाना ने बताया सम्पूर्ण भारत वर्ष में भारत स्काउट गाइड की विश्वनीयता महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का संचालन रमेश दवे व दलपत सिंह जोधा ने किया।मंजीराम राणा वरिष्ठ स्काउटर ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट व्यक्त कर इस राष्ट्र व्यापी प्रकल्प के प्रचार प्रसार में भाग लेकर बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है उनका संबल देने हेतु आव्हान किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
