नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी एवं डिक्की द्वारा महिला सशक्तिकरण का उत्सव। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी एवं डिक्की द्वारा महिला सशक्तिकरण का उत्सव।

😊 Please Share This News 😊

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उत्थान पर अंबेडकर के योगदान कोे याद किया।                                        अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की बिजनेस में भागीदारी के प्रयास ।                                                   राष्ट्र निर्माण में महिलाओ की अहम भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन ।                                    जयपुर -8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी एवं दलित इण्डियन चेम्बर्स आफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्टरीज (डिक्की) के सयुंक्त तत्वाधान में राष्ट्र और समाज को शसक्त करने में महिलाओं की भागीदारी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उर्मिला राजोरिया, आई.ए.एस. ने प्रशासन में महिलाओं की बढती भागीदारी और सभी क्षेत्रो में इनके द्वारा किये जा रहे कार्यो पर प्रकाष डाला। अति विशिष्ट अतिथि कष्मी कोर, आर.ए.एस. ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को विवाह से पूर्व जरूरी बताया।डाॅ. शशि इंदुलिया ने ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न कार्य करने वाली महिलाओं से सम्बन्धित जानकारी और शिक्षा में आ रहे व्यवधाने पर विचार रखे।डाॅ. कविता खोरवाल ने उद्यमिता क्षेत्र में महिलाओं के लिए चुनौतियों एवं संभावना पर विस्तृत चर्चा की।ज्योति कान्त खत्री ने उद्यमों के बदलते स्वरूप और उनमें महिलाओ के लिए सम्भांवओं पर पूरी योजनाएं रखी। इस अवसर पर विभिन्न सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया।
डाॅ. केसर चायल ने इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया एवं डाॅ. रवि प्रकाश मेहरडा, जसवन्त सम्पत राम, संजीव डांगी, अंकित बबेरवाल, जी.एल. वर्मा, प्रशान्त मेहरड़ा, किशन लाल इंनकियां, गुरूप्रसाद लेखरा, देव गोधा, एड़वोकेट नितिन वर्मा, पूर्ण मेहरड़ा, रामकिषन मेहरा, छोटूराम नैनावत, हितेष राही, कष्मीरा सिंह, डॉ कैलाश पंवार, डाॅ. लक्ष्मी परेवा एवं निमेष बाबा आदि ने पुरस्कारों का वितरण किया। पूरा कार्यक्रम महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया, जिसमे सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के पश्चात् अल्पहार की व्यवस्था की गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!