नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालोर में पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालोर में पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

😊 Please Share This News 😊

जालौर – राजस्थान पंचायत शिक्षक व विधालय सहायक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार जसरापुर के आह्वान पर जालोर में पंचायत शिक्षकों और विधालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय के नाम पर जिला कलेक्टर महोदय जालोर को दिया गया।

ज्ञापन की मुख्य बातें-
– पंचायत शिक्षकों और विधालय सहायकों के नियमितीकरण की मांग की गई।
– बताया गया कि सन 2017 में सरकार ने पंचायत सहायकों को नियुक्ति देकर नियमित करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है।
– ज्ञापन में यह भी बताया गया कि पंचायत शिक्षकों और विधालय सहायकों को नियमित करने से उन्हें सुरक्षित भविष्य मिलेगा और वे अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
उपस्थित लोग- इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरदास वैष्णव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक व विधालय सहायक उपस्थित रहे। इनमें मालमसिंह देलदरी, अचलाराम मेघवाल, पिंटू सिंह उनड़ी, मेहन्द्रसिंह भरत खत्री, नारणावास उपाध्यक्ष, रुपसिंह धवला, जालोर ब्लांक अध्यक्ष कैलाश गर्ग, सचिव दिनेश कुमार गर्ग, कुन्दन सिंह बालावत पुर्व ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार राव प्रवक्ता, देवेन्द्र कुमार, मोहनलाल परिहार, दीपाराम, सुजाराम, शैतान सिंह शामिल थे।संवाददाता – टीलाराम सिंधल बिबलसर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!