नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत की राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारत की राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

😊 Please Share This News 😊
हिसार-भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हिसार में ब्रह्माकुमारी की स्वर्ण जयंती पर राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आध्यात्मिकता मानव निर्मित सीमाओं से ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानवता को एक करती है। आध्यात्मिकता पर आधारित सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक या अन्य किसी भी प्रकार की व्यवस्था नैतिक और टिकाऊ बनी रहती है। जो व्यक्ति आध्यात्मिक चेतना को सदैव जागृत रखता है, वह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य तथा आंतरिक शांति का अनुभव करता है।राष्ट्रपति ने कहा कि जो व्यक्ति आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है, वह दूसरों के जीवन को भी सकारात्मक ऊर्जा से समृद्ध करता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आध्यात्मिक शांति की वास्तविक उपयोगिता एकाकी रहने में नहीं है।इसका उपयोग स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज और राष्ट्र के निर्माण में किया जाना चाहिए।राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ब्रह्माकुमारी संस्था आध्यात्मिक ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र और समाज के लाभ के लिए कर रही है।उन्होंने कहा कि यह संस्था मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफअभियान, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक और राष्ट्रीय पहलों में योगदान दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्माकुमारी परिवार आध्यात्मिकता के बल

पर लोगों के समग्र स्वास्थ्य और देश के समग्र विकास में योगदान देता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!