सायला में पारम्परिक रूप से मनाया होली पर्व।

😊 Please Share This News 😊
|

सायला ( प्रियंक दवे )-उपखंड दहीवा में होलिका दहन से धुलंडी के दिन गैर नृत्य का आयोजन किया गया शाम 4:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गैरिये शामिल हुए।
गैरियौ ने ढोल कि थाप पर नृत्य किया गैर नृत्य देखने के लिए आसपास क्षेत्र एवं गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
गौरतलब है कि वर्तमान में गांवों से विलुप्त होती इस परंपरा को जीवित रखा है।यह नृत्य भारतीय संस्कृति का अनूठा रूप है जो समाज में प्रेम भाईचारा सद्भावना को बढ़ावा देता है होली जैसे त्योहारों पर विशेष रूप से इस नृत्य का आयोजन किया जाता है। होली के अवसर पर युवाओं ने गांव में बच्चों के लिए ढूंढोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया जो कहीं घरो पर तो कई सहित धार्मिक स्थलों पर ढुढने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस पर जालम सिंह प्रेम सिंह तेजाराम जेसिह राजगुरु जोगराजसिंह तेजाराम पटेल उतमसिह दहीवा भवरसिंह डॉ गोपाल सिंह सुखदेव सिंह कालू सिंह इसव सिंह पटवारी ओमाराम रुगनासिह वनाराम वसनाराम भीमाराम बूधसिह दान सिंह राजपुरोहित चेन सिंह राजपुरोहित आस पास क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
