यमुना आरती की दूसरी बैठक में बड़े फैसले, 3 अप्रैल से होगी भव्य शुरुआत!

😊 Please Share This News 😊
|

छठ घाट पर हुई बैठक, तैयारियों का लिया जायजा।नई दिल्ली, 19 मार्च: यमुना आरती को भव्य और नियमित रूप से आयोजित करने के लिए कल छठ घाट पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में छठ पूजा समिति के सभी पदाधिकारी और यमुना आरती ब्रिगेड के सदस्य शामिल हुए। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें घाट पर नियमित दौरे बढ़ाने, स्कूलों और परिवारों को नदी और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने, और मासिक यमुना आरती के प्रचार को लेकर खास चर्चा हुई।03 अप्रैल को पहली भव्य आरती, हर महीने अंतिम रविवार को महाआरती
बैठक में तय किया गया कि 03 अप्रैल को पहली यमुना आरती का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद हर महीने के अंतिम रविवार को महाआरती आयोजित की जाएगी, जिससे जनता की भागीदारी बढ़े और नदी की स्वच्छता व संरक्षण का संदेश दिया जा सके। यमुना आरती संगठन के लिए नई समिति बनेगी
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अलग से “यमुना आरती सेल” का गठन किया जाएगा, जो अन्य संस्थानों और सरकारी निकायों को भी इस अभियान से जोड़ने का काम करेगा। इस समिति के गठन की जिम्मेदारी शिवा राम पांडे (अध्यक्ष) और आशीष पांडे (उपाध्यक्ष) को सौंपी गई। छठी छठ की तैयारियों पर भी चर्चा बैठक में 03 अप्रैल को मनाई जाने वाली “चैती छठ” की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि इस अवसर पर विशेष आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।आरती के लिए चढ़ा पहला चढ़ावा, ₹30,000 मासिक सहयोग की घोषणा यमुना आरती को सफल बनाने के लिए फंड कलेक्शन ड्राइव भी शुरू की गई, जिसमें ₹30,000 का पहला दान मिला। खास बात यह रही कि दानदाताओं ने
हर महीने इस पवित्र कार्य के लिए आर्थिक सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
