जालोर डाईट द्वारा वार्षिक शोध पत्रिका का किया गया प्रकाशन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 20 मार्च। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट जालोर के ईफिक प्रभाग ने आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में सत्र 2023-24 की वार्षिक शोध पत्रिका का प्रकाशन करवाया जिसमें शैक्षिक नवाचारों, शैक्षिक समस्याओं, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित जिला स्तरीय, प्रभाग स्तरीय सर्वे शोध सहित तीन केस स्टडी एवं क्रियात्मक अनुसंधान प्रकाशित हुए हैं।शोध पुस्तिका का समारोहपूर्वक विमोचन डाईट उप प्राचार्य शांतिलाल दवे, वरिष्ठ व्याख्याता शैलजा पुरोहित, ईफ़िक प्रभागाध्यक्ष डॉ राजलक्ष्मी शर्मा एवं व्याख्याता रामनरेश द्वारा किया गया। डॉ राजलक्ष्मी शर्मा ने बताया कि गुणवत्ता युक्त शिक्षण में जिन समस्याओं का सामना शिक्षक करता है, उनका अनुसंधान कार्य के माध्यम से गुणात्मक सुधार युक्त समाधान प्राप्त किया जाता है, यह पुस्तक जिले सहित सभी शिक्षाविदों के लिए प्रेरक पाथेय प्रदान करते हुए शिक्षक और शिक्षार्थी के लिए नवाचारी कार्यों के लिए लाभप्रद होगी। यह पुस्तक जिले के प्रत्येक विद्यालय तक सीबीईओ के माध्यम से पहुंचेगी।
इस मौके पर शोधार्थी गजेन्द्र दवे, ललित ठाकुर, खुशबू सोलंकी, रीनू मंडा, भावना वैष्णव, कैलाश कुमार, विक्रमपुरी व कंप्यूटर अनुदेशक श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
