नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

महिलाएँ आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढे़ -जिला कलक्टर

जिले में महिला समानता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायत समिति जालोर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें अतिथि के रूप में जिला कलक्टर निशांत जैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, जालोर पंचायत समिति के प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित व पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर निशांत जैन ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला समानता दिवस की बधाई दी एवं कहा कि आप सभी महिलाएं पुरूषो से भी हर क्षेत्र एवं कार्य में आगे है। उन्हांने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अच्छा से अच्छा कार्य कर रही है। उन्हांने महिला दिवस के अवसर पर उनके कार्यो की सराहना की और कहा कि अपने बच्चां को अच्छी शिक्षा दिलाएं ताकि वे भी आगे बढ़ कर हर क्षेत्र में नाम रोशन कर सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि महिला स्वयं अपनी सुरक्षा के लिए आगे आएं व आत्म रक्षा करें। उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया और समूह में अच्छा से अच्छा कार्य करने की बात कही। उन्हांने कहा कि प्रशासन द्वारा एनीमिया मुक्ति के लिए प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस आयोजित कर एनीमिया से मुक्ति की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा अपने बेटे-बेटी को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर दें, तभी वास्तविक रूप से समाज में समानता स्थापित हो सकेगी। उन्होंने महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं राजीविका से जुडें, अपना व्यवसाय चुनें और स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम करें।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में स्वयं को स्थापित किया है। इससे प्रेरणा लेते हुए अवसरों का उपयोग करें और स्वयं को और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि अपने घर में बेटा-बेटी के बीच समान व्यवहार करते हुए महिला समानता में अपना योगदान दें।

जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित व पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल ने महिला समानता दिवस की बधाई देते हुए महिला को अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने एवं महिलाआें को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में हर परिस्थिति का मुकाबला कर आगे बढ़ने की बात कहीं।

राजीविका डीपीएम चिदम्बरा परमार ने महिला समानता दिवस के बारे में व महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने, महिला शक्ति व महिला अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी का आभार प्रकट किया। महिला उद्यमी श्रीमती नीतु देवी ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक द्वारा राजीविका के माध्यम से 35 स्वयं सहायता समूहों को 50 लाख रूपये का ऋण तथा आरएमजीबी बैंक द्वारा 17 स्वयं सहायता समूहों को 102 लाख रूपये का ऋण वितरित किया गया। वही जालोर-सिरोही दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा 5 सरस शॉप और मिल्क कलेक्शन सेन्टर के स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को स्मृति चिन्ह व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यस्थल पर राजीविका, महिला एवं बाल विकास व महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाई गई। कार्यक्रम में जिले की 200 महिलाओं को राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक अशोक विश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं व महिला लाभार्थी उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!