नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 25 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को जालोर क्लब में महिला सम्मेलन जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान आदर्श स्टेडियम, बाड़मेर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा एलपीजी सब्सिडी राशि, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना, राजीविका महिला समूह, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत राशि का हस्तांतरण डी.बी.टी. के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में किया गया तथा लाभार्थियों को कालीबाई भील योजना में 5 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण व 5 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण भी किया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बर्तन बैंक योजना, महिला महाविद्यालयों में पुस्तकालय व रीडिंग रूम, अतिकुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन योजना में दूध की मात्रा 15 ग्राम से 25 ग्राम एवं सोलर दीदी योजना के दिशा-निर्देशों का भी विमोचन किया गया। जिला स्तरीय समारेह में इन लाभार्थियों को किया गया सम्मानित जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा व मंजू सोलंकी द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजनान्तर्गत् निकिता धवल, पेपी देवी व पूजा को सम्मानित किये जाने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का बधाई संदेश प्रदान किया गया। वही पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मंजू भूतड़ा पत्नी दामोदर भूतड़ा, उपेक्षा सिंह, कमला देवी, सबा मदीना उस्मानी, गुलाब कंवर, माया देवी, लक्ष्मी मीना, मंजु मेहता, लीला गहलोत, रेवती देवी, सीता बानु व शांति देवी को इंडेक्शन कूकर प्रदान किया गया।
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा काली बाई भील स्कूटी योजना के तहत जिले में 10 छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई वही कार्यक्रम स्थल पर प्रतीक के रूप में अतिथियों ने चन्द्रिका कुमारी पुत्री भूराराम व छठी कुमारी पुत्री लाधुराम को स्कूटी, हेलमेट व आर.सी. प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।समर्थ महिला-समृद्ध राजस्थान की थीम पर आयोजित महिला सम्मेलन के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लुणा, रामजीवन विश्नोई सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएँ उपस्थित रही।
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन मेला बुधवार को जालोर क्लब में
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 26 मार्च, बुधवार को दोपहर 12 बजे जालोर क्लब में किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन मेले का आयोजन किया जायेगा।कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट ने बताया कि किसान सम्मेलन एवं कृषक उत्पादक संगठन मेले में कृषक, पशुपालक, प्रगतिशील कृषक, उद्यानिकी कृषक, कृषक मित्र एवं कृषक उत्पादन संगठन भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन एवं किसान उत्पादक संगठन के मेले का सीधा प्रसारण किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!