जालोर जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की सम्पूर्ण तैयारियां पूरी जिला कलक्टर ने बैठक लेकर आयोजन के सफल क्रियान्वयन के दिए निर्देश
|
😊 Please Share This News 😊
|

जिला कलक्टर निशांत जैन ने जिले में 29 अगस्त से प्रारंभ होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की तैयारियों व आवश्यक प्रबंधन के संबंध में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर निशंत जैन ने कहा कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितम्बर 2022 तक ग्राम पंचायतों पर होगा जिसमें जिले की 307 ग्राम पंचायतों के 39680 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसकी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जिले में 12 सितम्बर को ब्लॉक स्तर एवं 22 सितम्बर को जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों के लिए कुल 3146 टीमों का गठन किया गया हैं जिसमें सायला ब्लॉक में 448, भीनमाल 270, रानीवाड़ा 262, चितलवाना 396, जालोर 278,सरनाऊ 259, आहोर 357, सांचौर 319, बागोड़ा 278 व जसवंतपुरा 279 टीमों का गठन किया गया है। इसी प्रकार जिले में कबड्डी में 1225, शूटिंग बॉल में 141, टेनिस बॉल क्रिकेट 811, खो-खो में 365, वॉलीबॉल 504, हॉकी में 100 टीमें होंगी।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशानुसार सभी अधिकारियों को कार्ययोजना एवं जारी गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व राज्य सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में राजीव गांधी खेल ओलम्पिक कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएँ अच्छी व बेहतर रहे।
जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों से टीमों के गठन, खेल मैदानों का चयन, मैच रेफरी की नियुक्तियां, खेल सामानों का क्रय, मेडिकल सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा एवं गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, खेल कूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी रतनसिंह मण्डलावत उपस्थित रहे तथा वीसी से उपखण्ड अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुडे़ रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
