नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू उत्थान न्यास द्वारा घुमंतू बंधुओं को सरकारी लाभों की दी जानकारी, वस्त्र किए गए वितरित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू उत्थान न्यास द्वारा घुमंतू बंधुओं को सरकारी लाभों की दी जानकारी, वस्त्र किए गए वितरित।

😊 Please Share This News 😊

सांचौर-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू उत्थान न्यास द्वारा सांचौर स्थित आदर्श विद्या मंदिर गोगाजी मंदिर में घुमंतू बंधुओं को सरकारी लाभों की जानकारी देकर, जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया गया।नगर घुमंतू कार्य प्रमुख विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के बोरला नाडी के पास बसे घुमंतू बंधुओं से भेंट कर, उन्हें विद्या मंदिर में आयोजित घुमंतू उत्थान कार्यक्रम में जिला घुमंतू कार्य प्रमुख कांतिलाल सूर्या, समाज सेविका डॉ. शीला बिश्नोई, विद्यालय प्रधानाध्यापिका विमला बिश्नोई की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में घुमंतू गीता बेन द्वारा भगवान श्रीराम का पूजन की गई। उन्होंने अपने घुमंतू जीवन के कटु अनुभवों को सबके समक्ष रखते हुए बताया कि शिक्षा के अभाव और सरकारी लाभों से वंचित होने से जीवन यापन करना कठिन हैं।जिला घुमंतू कार्य प्रमुख कांतिलाल सूर्या ने सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी देते हुए, उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार योजनाओं के लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण करवाकर, लाभ प्रदान करवाया जाएगा।समाज सेविका डॉ. शीला बिश्नोई ने नशामुक्ति के संबंध में जानकारी प्रेषित कर, निःशुल्क उपचार कर नशा छुड़वाने की बात कही।इस दौरान संघ परिवार के कार्यकर्ता एवं स्थानीय घुमंतू बंधुओं एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!