राष्ट्र सेविका समिति भीनमाल जिले के नवोदय विराट पथ संचलन का भव्य समापन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल – राष्ट्र सेविका समिति भीनमाल जिले का नवोदय विराट पथ संचलन अतीव गौरवान्वित करने वाले और हर्षोल्लास से भर देने वाले सुमधुर पलों के साथ संपन्न हुआ।इस आयोजन में प्रांत सह तरूणी प्रमुख एवं मुख्य वक्ता माननीया राजल दीदी ने सेविकाओं को ओज, तेज और शक्ति से संवृत्त करने के लिए प्रचंड हुंकार भरे बौद्धिक वक्तव्य दिए।पथ संचलन पतित पावनी गंगा नदी की तरह विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे नगरवासियों का उत्साह भी बढ़ता गया। नगर के हर गली, चौराहे और प्रमुख स्थानों पर हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोग, चाहे वे बड़े हों या छोटे, सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ अभिभावक, माता-बहन एवं भ्राता गण सेविकाओं पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन कर रहे थे। इस दौरान हिंदू समाज ने जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता एवं एकरूपता का परिचय दिया।पथ संचलन का शुभारंभ फाफरिया हनुमान जी से हुआ, जो हाई सेकेंडरी स्कूल, कुल्फी फैक्ट्री, रामदेव चौक, पुनासा बस स्टैंड, बड़ा छोहटा, मेन मार्केट, वारा श्याम मंदिर, पिपली चौक, माघ चौक होते हुए कचहरी रोड सरकारी स्कूल मैदान में संपन्न हुआ।इस आयोजन में विभिन्न संगठनों और शिक्षा संस्थानों जैसे – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), बजरंग दल, चाणक्य विद्यापीठ भीनमाल, भीनमाल व्यापार संघ, ऑल एनिमल रेस्क्यू टीम भीनमाल, मनिहारी फुटवियर संगठन, सोनी समाज,
रमेश सोनी पुनासा, वैष्णव समाज, यूथ फॉर नेशन संस्था, श्री राम सेवा आदि ने सेविका बहनों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
सायं 6 बजे नगर के माघ चौक स्थित कचहरी रोड सरकारी स्कूल मैदान में पथ संचलन का विधिवत समापन हुआ।
इस आयोजन ने नगर में उत्साह, संगठन शक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना को और अधिक सशक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
