नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा स्थापना सप्ताह को लेकर जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने संयोजक, सह संयोजक किए मनोनित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा स्थापना सप्ताह को लेकर जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने संयोजक, सह संयोजक किए मनोनित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जालोर जिले मे मण्डल व बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी स्थापना सप्ताह को मनाने के लिए जिला संयोजक, सह जिला संयोजक, मण्डल संयोजक एवं सह मण्डल संयोजक की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने जिले मे कार्यक्रम को लेकर जिला संयोजक पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता खेमराज देसाई, सह जिला संयोजक गणपतसिंह बगेडिया, जिला सह संयोजक डा. रमेश कुमार राणा को मनोनित किया गया है। इसी तरह जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने विधानसभा रानीवाडा के रानीवाडा मण्डल संयोजक रिड़मलसिंह डाभी, सह संयोजक गोविन्द रावल,व जसवंतपुरा मण्डल संयोजक दौलत सिंह कलापुरा, सह संयोजक महेन्द्र सिंह राव एवं सांकड़ मण्डल संयोजक अमृतलाल चौधरी, सह संयोजक भंवरदान चारण एवं करड़ा मण्डल संयोजक हेमाराम जांगू, सह संयोजक गोपालसिंह करड़ा एवं बड़गांव मण्डल संयोजक प्रकाश कुमार सेन, सह संयोजक गणपणलाल थावरेसा को दायित्व दिया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र भीनमाल के भीनमाल नगर में संयोजक भरत सिंह भोजाणी, सह संयोजक प्रवीण कुमार दवे, एवं भीनमाल ग्रामीण मण्डल संयोजक पांचाराम प्रजापत, सह संयोजक मंगलाराम पुरोहित व बागोड़ा मण्डल संयोजक देवीसिंह , सह संयोजक हीराराम चौधरी व जुंजाणी मण्डल संयोजक रमेश कुमार सोनी, सह संयोजक इन्द्र सिंह राणावत, व नरसाणा मण्डल संयोजक रमेश कुमार विश्नोई, सह संयोजक हेमसिंह राठौड़, रामसीन मण्डल संयोजक रमेश कुमार रावल, सह संयोजक मदनसिंह राव को बनाकर जिम्मेदारी सौपी गई है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र आहोर के आहोर मण्डल संयोजक किशोर सिंह अजीतपुरा, सह संयोजक कानाराम दमामी, व बागरा मण्डल संयोजक जोगसिंह आड़वाड़ा, सह संयोजक बगसिंह बागरा व भाद्बाजून मण्डल संयोजक दिनेश सिंह राठौड़, सह संयोजक कैलाश शर्मा, चांदराई मण्डल संयोजक भंवरपुरी गौस्वामी, सह संयोजक पुखराज ओढ़, गोदन मण्डल संयोजक प्रकाश गर्ग, सह संयोजक भवानी सिंह मिठडी, व गुड़ा बालोतान संयोजक जयन्तिलाल कुमावत, सह संयोजक दिपक मेघवाल को मनोनित किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जालोर नगर मण्डल संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी, सह संयोजक रतन सुथार, जालोर ग्रामीण मण्डल संयोजक स्वरूप सिंह रेवत, सह संयोजक हितेश हीरागर, उम्मेदाबाद मण्डल संयोजक गणपतसिंह राव, सह संयोजक नैन सिंह राजपुरोहित, सायला मण्डल संयोजक रगाराम देवासी, सह संयोजक विजय आचार्य, जीवाणा मण्डल संयोजक केवदाराम चौधरी, सह संयोजक मोहित राजपुरोहित, पोपाणा मण्डल संयोजक उदयसिंह दादाल, सह संयोजक हाजाराम देवासी को मनोनित कर दायित्व दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र सांचोर के सांचोर नगर मण्डल संयोजक मांगीलाल दर्जी, सह संयोजक सायब खां, सांचोर ग्रामीण मण्डल संयोजक गंगदाराम चौधरी, सह संयोजक राजेन्द्र सिंह सुथाना, अरणाय मण्डल संयोजक बाबू सिंह, सह संयोजक रावतमल खत्री, झाब मण्डल संयोजक नरींगाराम चौधरी, सह संयोजक नगाराम पुरोहित, चितलवाना मण्डल संयोजक अमरसिंह सिवाड़ा, सह संयोजक दुर्गाराम बेनीवाल,केसुरी मण्डल संयोजक मदनसिंह, सह संयोजक जोगाराम पुरोहित, टांपी डूंगरी चौखाराम सोनी, सह संयोजक भगवानाराम सियाक, सत्यपुर मण्डल संयोजक गजेंद्र सिंह कारोला, सह संयोजक हरीश गर्ग को मनोनित कर जिम्मेदारी सौपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस सप्ताह कार्यक्रम दिनांक 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा जिसमें मण्डल मुख्यालय सहित बूथ मुख्यालय पर भी स्थापना दिवस के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निवास स्थान पर भाजपा का झंडा लगाकर एवं भाजपा के इतिहास को दोहराते हुए भारत सरकार व राजस्थान सरकार की जनहितैषी उपलब्धि को घर घर पहुचाने का कार्य किया जाऐगा। जिलाध्यक्ष ने भाजपा स्थापना सप्ताह को मनाने को लेकर बनाएं गए सभी संयोजक, सह संयोजक को बधाई देते हुए संगठन के निर्देशानुसार कार्यक्रम को गति प्रदान करने मे विशेष योगदान देने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!