नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छठी बार फिर एबीवीपी ने फहराया अपना परचम      मयंक दवे बने छात्र संघ के अध्यक्ष, नवल बनी उपाध्यक्ष  – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

छठी बार फिर एबीवीपी ने फहराया अपना परचम      मयंक दवे बने छात्र संघ के अध्यक्ष, नवल बनी उपाध्यक्ष 

😊 Please Share This News 😊

साभार :- माणकमल भण्डारी (वरिष्ठ पत्रकार)       भीनमाल। स्थानीय जी के गोवानी राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित होने पर एबीवीपी ने बाजी मारी ।

जिसमें अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मयंक दवे ने 76 वोटों से एनएसयूआई के प्रतिद्वंदी हितेश पारंगी को दी मात दी । विजेता मयंक दवे को 564 वोट मिले वहीं एनएसयूआई के हितेश पारंगी को 488 वोट मिले । पिछले दिनों राजकीय महाविद्यालय में 69 प्रतिशत मतदान हुआ था ।उल्लेखनीय है कि एबीवीपी ने लगातार छठी बार जीत हासिल कर अपना लोहा मनवा लिया ।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मयंक दवे, उपाध्यक्ष पद पर अल्का नवल, महासचिव पद पर अनिल राजपुरोहित, संयुक्त सचिव पद पर दशरथ राणा विजयी रहे । विजय जुलूस निकालकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह उमंग दिखाया । पूरे चुनाव कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराये । पुलिस प्रशासन के द्वारा भी पुलिस उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!