कु.लक्षिता व्यास को समाज सेवा पर राष्ट्रीय सम्मान।

😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल -(अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज पुष्कर के राष्ट्रीय आयोजन पर सेवा कार्य के अति विशिष्ट उपलब्धि पर राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर (आर पी एस सी) की सचिव ऋषि बाला श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य,श्रीनिवास श्रीमाली,चेन्नई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सम्मान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा 109वें द्विदिवसीय महालक्ष्मी पाटोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भीनमाल निवासी कुमारी लक्षिता व्यास को अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने अपने सेवा कार्य के सम्मान राष्ट्रीय समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। ब जोधपुर निवासी विधु शेखर दवे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मूलतःश्रीमाली ब्राह्मणों की मूल उत्पत्ति स्थल श्रीमाल भीनमाल निवासी कुमारी लक्षिता व्यास अपने सेवा कार्य शैली से तत्कालीन महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र के कर कमलों द्वारा विशिष्ठ सेवा कार्य से अलंकृत होने तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, बाल संरक्षण,सवच्छता ,ऊर्जा संरक्षण,पर्यावरण चेतना आदि तदसंबंधी कार्य पर समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनके सम्मान प्राप्त करने पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1 सी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जालोर,श्री महाकवि माघ विकास संस्थान,हिंदू सेवा समिति,भारत विकास परिषद,शिक्षा विभाग,मरुधरा ब्लड बैंक सेंटर परिवार सहित क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएं ज्ञापित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
