नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों ने पं. जवाहरलाल नेहरू की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी।इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने आजीवन देश की सेवा की और 1947 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के पश्चात वर्ष 1964 तक भारत की उन्नति व विकास के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और जब देश में सुई का भी निर्माण नहीं होता था, उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए आईआईटी और एम्स जैसे संस्थानों को बनाया तथा देश में बड़े-बड़े बांध बनाए, कल-कारखाने बनाए, जो आज आधुनिक भारत हम देख रहे हैं उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने देश को शिक्षा के पथ पर अग्रसर किया और विकास के लिए नीतियां निर्धारित की। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हमारे देश में है उस आधुनिक भारत की नींव पं. नेहरू ने रखी थी,उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया और देश जानता है कि भारत की आजादी के बाद स्वर्णिम भारत का निर्माण करने में सर्वाधिक योगदान पं. जवाहरलाल नेहरू का है। उन्होंने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश में लोकतंत्र की नींव रखी और लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ लोकतंत्र बना रहे इसलिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्रामीण भारत के विकास का सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश में पंचायती राज की नींव रखी थी, ताकि सुदूर गांव में बैठे लोग विकास की मुख्यधारा में जुड़ सके। उन्होंने कहा कि ऐसे महान् दूर दृष्टि और विशिष्ट शख्सियत को आज सभी कांग्रेसजन और देशवासी कृतज्ञता के साथ नमन् कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य किया और देश की पूरी दूनिया में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में छवि बनाने का कार्य पं. जवाहरलाल नेहरू ने किया। उन्होंने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू से हम सब प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में पं. जवाहरलाल नेहरू की दूसरे देशों से तटस्थ रहने की नीति नहीं थी और भारत में चिकित्सा, शिक्षा, इन्फ्रास्टक्चर की नींव पं. नेहरू ने ही रखी थी, इसलिए आज सभी लोग पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए श्री डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सेना और शौर्य का सम्मान नहीं कर रही हैं, बल्कि सेना के शौर्य के पीछे छुपकर निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है। श्री डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार भगवान भरोसे चल रही है माफिया हावी है प्रदेश में मौते हो रही हैं, कोई पीट रहा है, कोई सेप्टिक टैंक में उतरकर जान गवा बैठा, लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही भर्ती परीक्षा को लेकर डेढ़ साल से सरकार लगातार भ्रमित कर रही है, कोई निर्णय सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है, लगातार माहौल बनाया गया कि 400 से ज्यादा लोग गलत भर्ती हो गए, लेकिन कल हाई कोर्ट में जाकर सरकार कहती है कि 50-55 ही अपराधी है, बाकी अपराधी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल चुनाव जीतने के लिए भर्ती परीक्षाओं को मुद्दा बनाया था और छात्रों व नौजवानों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि आज भी राजस्थान की जनता वास्तविकता जानना चाहती है कि राजस्थान की भाजपा सरकार एएसआई भर्ती निरस्त करेगी या नहीं और यदि नहीं करेगी तो जो सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग पर है उनको नियुक्ति कब दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती परीक्षा निरस्त होगी तो जनता जानना चाहती है कि दोबारा परीक्षा कब होगी और जो सही तरीके से परीक्षा पास करके चयनित हुए उनके भविष्य क्या होगा, उनके लिए सरकार क्या निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता जानना चाहती है कि अब नई भर्तियां कब निकलेंगी, लेकिन असलियत यह है कि सरकार में बैठे हुए लोग कोई निर्णय नहीं कर रहे हैं क्योंकि निर्णय के लिए ऊपर हाईकमान से उनके पास कोई पर्र्ची नहीं है और जब तक दिल्ली से पर्ची नहीं आती राजस्थान की भाजपा सरकार कोई निर्णय नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि इन परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री कभी दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं, कभी देव दर्शन यात्रा पर निकल जाते हैं, कभी डिपार्टमेंट को रिव्यू करने के नाम पर अपना समय पास कर रहे हैं, लेकिन जनता जानना चाहती है कि निर्णय क्या लिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज यह देखने वाला कोई नहीं है कि किस को बिजली मिल रही है या नहीं, गर्मियों में लोगों को पानी मिल रहा है या नहीं, इन विषयों पर तो कोई चर्चा सरकार में हो ही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह से हावी है, भ्रष्टाचार हो रहा है, जनता को लूटा जा रहा है, लेकिन सरकार के मुखिया को कोई मतलब नहीं है, वह केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ऐसी निर्लज, निकम्मी और निष्क्रिय सरकार आज तक राजस्थान में नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि इतनी अनिर्णय की स्थिति देश के इतिहास में आज तक कभी नहीं रही और जो यह डेढ़ साल का समय निकला है, इसकी भरपाई भविष्य में करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कह रही है कि प्रतिवर्ष एक लाख को नौकरी देंगे लेकिन जिनको नौकरी दी हुई है उनके संबंध में तो निर्णय कर नहीं पा रहे आगे क्या देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय निकली हुई भर्तियों के अलावा कितनी नियुक्ति दी यह आज भाजपा बता नहीं सकती क्योंकि नई नियुक्ति कोई दी नहीं, ना नई भर्ती निकली है। उन्होंने कहा कि आज तो केवल कांग्रेस के लोगों को कैसे प्रताडि़त किया जाए यही कार्य भाजपा कर रही है, आम जनता और उसकी दु:ख-तकलीफों से भाजपा की सरकार को कोई सरोकार नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!