नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाईन वी.सी. के माध्यम से ली बैठक। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाईन वी.सी. के माध्यम से ली बैठक।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 3 जून। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गंगा कलावंत ने मंगलवार को ऑनलाईन वीसी के माध्यम से ब्लॉक समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकरी श्रीमती गंगा कलावंत की प्रेरणा से स्थानीय कार्यालय में वी.सी. कक्ष का निर्माण करवाया गया जिसमें समस्त सीबीईओ ऑनलाईन लिंक के माध्यम से अपने कार्यालय से सीधा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग ले सकते हैं। इससे पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी आयोजित होने वाली बैठकों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भाग लेते थे। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गंगा कलावंत ने प्रवेशोत्सव, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, हरियालो राजस्थान अभियान, आरटीई, जिला रैंकिंग एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विभागीय प्रगति की समीक्षा की ।
इस दौरान डीईओ प्रारम्भिक मुनेश कुमार मीणा, एडीईओ नरेन्द्र कुमार, एडीपीसी ईश्वर सिंह उपस्थित रहे तथा जिला व ब्लॉक कार्यालयों से शिक्षा अधिकारी जुड़े रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!