नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आज नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत कर रही है: प्रधानमंत्री। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आज नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही है और विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत कर रही है: प्रधानमंत्री।

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका का उल्लेख किया और पिछले 11 वर्षों के दौरान महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर सरकार के ध्यान के बारे में बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों ने ऐसा समय भी देखा है जब उनको हर कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे न केवल विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं बल्कि शिक्षा से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। श्री मोदी ने आगे कहा कि पिछले 11 वर्षों में नारी शक्ति की सफलताएं सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने कई प्रभावशाली पहलों के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है। इनमें स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करना, जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण शामिल हैं।उन्होंने उज्ज्वला योजना को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इससे कई घरों की रसोई धुंआ रहित हो गई। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि कैसे मुद्रा ऋणों ने लाखों महिलाओं को उद्यमी बनने और स्वतंत्र रूप से अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाया है। पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों के प्रावधान ने भी उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण की भावना पर भी बहुत प्रभाव डाला है।प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को भी याद किया। उन्होंने इसे बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन बताया।श्री मोदी ने दृढ़ता के साथ कहा कि विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।                                          प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणियां एक्स पर कई पोस्ट के माध्यम से साझा की।                                                              ‘‘हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। बीते 11 वर्षों में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं।
पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की नई भूमिका तय की है।स्वच्छ भारत के माध्यम से सम्मान सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन तक, विभिन्न पहलों का ध्यान हमारी नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर रहा है। उज्ज्वला योजना से कई घरों में रसोई धुआं मुक्त हो गई है। मुद्रा ऋणों ने लाखों महिला उद्यमियों को अपनी शर्तों पर सपने पूरे करने में सक्षम बनाया। पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों के प्रावधान ने भी बहुत प्रभाव डाला है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने बालिकाओं की सुरक्षा को एक राष्ट्रीय आंदोलन बना दिया।विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!