भारत स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण का माउंट आबू में शिविर आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

माउंटआबू-राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र माउंट आबू में 13 से 17 जून तक सचिव और संयुक्त सचिव पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ शिविर में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 80 प्रतिभागी शामिल हुए इनमें 57 सचिव स्काउटर और 15 संयुक्त सचिव गाइड र और 8 स्टाफ सदस्य शामिल है जिला जालौर से स्थानीय संघ सचिव भीनमाल डॉ घनश्याम व्यास जालौर सचिव मुकेश कुमार सुदेशा जसवंतपुरा सचिव वीरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त किया राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल ने शिविर का निरीक्षण कर सचिव संयुक्त सचिव को अपने स्थानीय संघ क्षेत्र में स्काउट गाइड ग्रुप को सक्रिय करने के दिशा निर्देश प्रदान किये सीओ स्काउट सवाई सिंह ने बताया कि शिविर में स्काउट गाइड सचिव के दायित्व गतिविधियों का आयोजन बैठकों का संचालन रिकॉर्ड रखना और संचार बनाए रखना संगठन की संरचना उनके कर्तव्य और जिम्मेदारियां की जानकारी के साथ ही संगठन के विकास और विस्तार के लिए नवीनतम जानकारियां भी साझा की गई शिविर में प्रशिक्षक हिरानाथ गोस्वामी जितेंद्र भाटी ओमप्रकाश विजय सिंह देवदास स्वामी गिरधारी लाल सुभीता की सेवाएं सराहनीय रही। शिविर का संचालन रामजस लिखाला ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
