मानव मात्र की सेवा करना ही हमारी टीम का लक्ष्य है-जगदीश मीणा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

पावटा-मानव मात्र की सेवा करना ही हमारी टीम का लक्ष्य है जगदीश मीणा प्रदेश कांग्रेस सचिव पावटा कस्बे के होटल चंद्र महल में चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों की एक मीटिंग का आयोजन आज जगदीश मीणा पूर्व जिला पार्षद की अध्यक्षता में हुआ मीटिंग का संचालन करते हुए पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति समाजसेवी जगदीश मीणा पूर्व जिला पार्षद के जन्म दिवस पर गौ सेवा एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन क्षेत्र के समाजसेवियों राजनेताओं एवं चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कराया जाएगा इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी जगन यादव ने बताया कि चंद्र भगवान जन कल्याण संस्थान के माध्यम से विगत 20 वर्षों में लगभग 300 चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है क्षेत्र के लोगों द्वारा जन सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर के सहयोग किया जाता है कार्यक्रम में धन्यवाद भाषण रामावतार स्वामी ने देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा रक्तदान शिविर में भाग लेकर नर सेवा को नारायण सेवा मानकर कार्य करें इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संस्कार सेना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं मानव मात्र की सेवा को अपना लक्ष्य मानकर विगत 35 वर्षों से जन सेवा का कार्य कर रहा हूं एवं करता रहूंगा कार्यक्रम में सुरेंद्र मीणा मालीराम यादव शंकर जांगिड़ शिवरतन शर्मा जगदीश खेलना
हरपाल मीणा सरपंच रामकरण मीणा मुकेश मीणा भागीरथ मीणा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
