नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज का निर्माण करें-पुलिस अधीक्षक। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज का निर्माण करें-पुलिस अधीक्षक।

😊 Please Share This News 😊

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर मैराथन का हुआ आयोजन।
जालोर 26 जून। जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग जालोर के सयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर गुरूवार को ं औंस नशा मुक्ति केंद्र, जालोर द्वारा जन जागरूकता मैराथन “रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज’’ का आयोजन किया गया जिसे कलेक्ट्रेट परिसर जालोर से जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मैराथन करने का उद्देश्य युवाओं को नशीली दवाआें के दुष्प्रभावो के प्रति जागरूक करना व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है तथा नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। नशा हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी ने कहा कि निदेशालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला व ब्लॉक स्तर पर नशा मुक्त पोस्टर चस्पा करने के साथ ही नुक्कड़ नाटक, निबन्ध प्रतियोगिता, जन जागरूकता प्रचार-प्रसार अभियान और अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर मिनी मैराथन दोड़ गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने नशा समाप्त करने में समाज के सभी वर्गों से सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि नशा तन के साथ-साथ मन के लिए भी घातक है। औंस नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना समन्वयक महेश नामा ने नशे दुष्प्रभावों व नशे से प्रभावित लोगों के समुचित उपचार के लिए निःशुल्क सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्काउट सीओ सवाई सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिलीप कुमार, कैलाश जीनगर व सुनील डबरिया, सीआई राजेन्द प्रसाद, कांस्टेबल रणजीत सिंह व प्रताप सिंह सहित स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड व नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!