नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्रांतिकारी शहीद बीरबल सिंह ढालिया की जयंती मनाई गईं। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

क्रांतिकारी शहीद बीरबल सिंह ढालिया की जयंती मनाई गईं।

😊 Please Share This News 😊

सनवाड़– जीनगर समाज सनवाड़ द्वारा जीनगर समाज के स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी, भारत माता के वीर सपूत शहीद बीरबल सिंह ढालिया की 79वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभावान – सम्मान कार्यक्रम रखा गया!कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ मोहनजी सांखला,उपाध्यक्ष जगदीश जी गोयल, विशिष्ट अतिथि, मुख्य वक्ता ख्यालीलाल जी गोयल , विशिष्ट अतिथि मांगीलाल जी गोयल आदि मंचासिन उपस्थित थे।दीप प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सभी समाजजनन ने शहीद बीरबल सिंह ढालिया के शौर्य -वीरता पर अपना -अपना उद्बोधन दिया। तत्पश्चात बोर्ड परीक्षा एवं महाविद्यालय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्रों को सम्मानित किया गया!व निरंतर कक्षा अनुसार अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।मंचासीन वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में शहिद बीरबल सिंह ढालिया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए।छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताकर आगे भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत कर उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रेरित किया।बीकानेर प्रजामंडल के प्रमुख तिरंगा वाहक महज 25 वर्ष की आयु में अपने प्राण मां भारती के चरणों में अर्पित करने वाले क्रांतिकारी बीरबल सिंह ढालिया को सभी पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ समाजजन, युवा वर्ग, एवं मातृशक्ति ने देश -भक्ति ओजस्वी नारों से पूरे- भवन को गूंजा मान कर देशभक्ति का गजब उत्साह प्रकट किया!!
इस अवसर पर बाबूलाल जी गोयल,महेंद्र जी सांखला, दिनेश जी गोयल, किशन जी सांखला, कन्हैयालाल जी सांखला, जयप्रकाश जी गोयल, संजय जी गोयल,रमेश जी गोयल, नीरज जी गोयल, बनवारी लाल गोयल, कमलेश जीसांखला, अभिषेक गोयल, अशोक गोयल, गोपाल सांखला, पिंटू गोयल, हर्षवर्धन सांखला, मोहित सांखला, चंद्रप्रकाश गोयल, निर्मल सांखला, निलेश गोयल, विकास गोयल, हिमांशु गोयल, गौरव गोयल, युवराज गोयल, कुनाल गोयल, पुनीत गोयल, मयंक गोयल, रवि गोयल, हिमांशु गोयल, कृष्णागोयल, पंकज गोयल, भावेश गोयल, बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित थीं! कार्यक्रम में अंत मेंआभार प्रकट कार्यक्रम संयोजक कैलाश चंद्र जीनगर ने किया व उक्त जानकारी कार्यक्रम संचालन एवं मिडिया -प्रभारी सनवाड़ फतहनगर जिला उदयपुर पूरणमल जीनगर ने दी!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!