बीएलओ चुनाव व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी-जिला निर्वाचन अधिकारी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार ईआरओ स्तर पर बीएलओ व सुपरवाइजर को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
जालोर 8 जुलाई। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजर को 3 से 17 जुलाई 2025 तक ईआरओ स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विधानसभा क्षेत्र जालोर (142) क्षेत्र के चोचवा, सांगाणा, जीवाणा, मेंगलवा, तिलोड़ा व सुराणा पर्यवेक्षक क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ चुनाव व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और मतदाता सूची के संधारण, नए नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन के कार्यों में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन कार्यों की बारीकी से जानकारी देना है।
साचौर एसडीएम की उपस्थिति में 65 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण।
विधानसभा क्षेत्र सांचौर (144) क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण सांचौर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
चुनाव शाखा प्रभारी प्रवीण भादू ने बताया कि सांचौर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण नियत कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति सभागार सांचौर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा 7, 8, 9, 14 व 15 जुलाई को अलग-अलग बैच के माध्यम के माध्यम से प्रतिदिन 65 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दक्ष प्रशिक्षकों में भंवरलाल पंवार, अशोक कुमार, किशनलाल ढाका व किशोर कुमार शर्मा प्रति दिवस चार सत्रों में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण में चुनाव शाखा कार्मिक भावेश कुमार, वगताराम एवं आईआईआईडीएम दिल्ली से प्रशिक्षित बीएलओ श्रवण कुमार सहित 65 बीएलओ उपस्थित रहे।जालोर जिले में आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा सेशन प्रथम में इलेक्ट्रोल रोल के प्रोसेस की जानकारी,
द्वितीय सेशन में रोल प्ले, फॉर्म भरने एवं प्रकरणों का अध्ययन, सेशन तृतीय में बीएलओ एप और फॉर्म भरने संबंधी चर्चा तथा डिजीटल मूल्यांकन व शंकाओं का समाधान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ के कर्तव्य, मतदाता सूची से संबंधित कानूनी प्रावधान, रोल प्ले, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, केस स्टडी, बीएलओ एप तथा वीएचए एप के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
