विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने रेल मंत्री श्री वैष्णव के पिताजी स्व.श्री दाऊलाल वैष्णव को श्रृद्धाजंलि अर्पित की।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर 10 जुलाई-राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरुवार को सायं जोधपुर पहुँचे। श्री देवनानी ने जोधपुर में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊलाल वैष्णव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने श्री वैष्णव को ढांढस बंधाया।विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने स्व. श्री दाऊलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजंलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. दाऊलाल वैष्णव सरल, कर्तव्यनिष्ठ और संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे, उन्होंने अपने परिवार को सेवा और मूल्यों की भावना से ओतप्रोत किया। उनका जीवन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
