नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 14 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, सरनाऊ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, केशवना-जालोर में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क, जिला मुख्यालय पर बालिका गृह निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों हेतु अटल प्रगति पथ, 3 हजार से अधिक जनसंख्या वाले पंचायत मुख्यालयों पर अटल ज्ञान केंद्र, किसान साथियों को माइक्रो सिंचाई के अंतर्गत सौर ऊर्जा पंप हेतु अनुदान संबंधी, श्रमिकों एवं वाहन चालकों के लिए मां नेत्र वाउचर योजना, गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक योजना, कस्टमर हायरिंग सेंटर (सहकारी समिति) की स्थापना के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
संपर्क पोर्टल पर करें परिवेदनाओं का निस्तारण
जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!