जालौर कलक्टर व एसपी ने राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह व शिशु गृह का किया निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा व भोजन व्यवस्था आदि को लेकर दिए आवश्यक निर्देश। जिला कलक्टर निशांत जैन एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने शनिवार को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह, शिशु गृह एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ जांची।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर निशांत जैन ने संप्रेषण गृह में साफ-सफाई,, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं यथा-कपड़े, बिस्तर, साबुन इत्यादि के साथ नाश्ते व भोजन की व्यवस्था, डाइट चार्ट एवं दिनचर्या को लेकर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संप्रेषण गृह में इनडोर खेल एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए केयर टेकर को बच्चों में कौशल विकास प्रोत्साहन को लेकर निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कविता व निबंध लेखन इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में कला एवं साहित्य के प्रति रूचि बढ़ाने की बात कही। उन्हांने संप्रेषण गृह में प्रति बच्चे पर किए जा रहे व्यय पर जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित शिशु गृह का अवलोकन करते हुए मौजूद नवजात शिशुओं के पालन पोषण व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर उनकी उचित देखभाल व नियमित अंतराल से मेडिकल चैकअप सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुभाषचन्द्र मणि, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित एवं सदस्य तरूण सोलंकी व मोडसिंह, किशोर न्याय बोर्ड के किशनलाल साहू, संप्रेषण गृह के अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सहित कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
