भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी का जन्मदिन भाजपा पदाधिकारीओ ने मनाया,किया पौधारोपण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की
जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी का जन्मदिन आज भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी द्वारा उनके निवास स्थान शिवाजी नगर पर हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारीगण – जिला महामंत्री बंसीलाल सुथार, जिला महामंत्री गजेंद्र सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, हीरालाल शाश्वत, मुकेश राजपुरोहित, दिनेश राठौर, डिंपल सिंह, योगेश सेन, भूरसिंह जीहिंगलाज जी चरण, तथा ताराचंद जिगर ने उपस्थित होकर श्रीमती सोलंकी को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। श्रीमती सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि –
“पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि यह जीवन को भी स्वस्थ और सुरक्षित बनाता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन जैसे खास अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।”
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संगठन की एकता
और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
