भाजपा जिला महामंत्री सम्मान हेतु “तेरा तुझको अर्पण” कार्यक्रम सम्पन्न, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और ‘हरियाळो राजस्थान’ के तहत किया पौधारोपण।

😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-भीनमाल भाजपा के नव नियुक्त जिला महामंत्री गजेन्द्र जी सिसोदिया के सम्मान में रविवार को एक भावपूर्ण कार्यक्रम “तेरा तुझको अर्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछले पाँच वर्षों तक युवा मोर्चा जालोर के सभी साथियों ने सामूहिक रूप से अभिनंदन कर अपनी संगठनात्मक प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जसराज जी राजपुरोहित की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हाल ही में शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की महत्वाकांक्षी योजना “हरियाळो राजस्थान” को सार्थक समर्थन देते हुए क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया।जिलाध्यक्ष श्री जसराज जी राजपुरोहित ने इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता संवाद, और जनकल्याणकारी योजनाओं की दिशा में पार्टी की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें राजस्थानी शान की प्रतीक तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
भाजपा जिला मंत्री श्री महेन्द्र सोलंकी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू, रमेश जाखड़, मनोज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, महिपाल सिंह (अचलपुर), दशरथ सिंह भाटी, विकास सोलंकी, बलवंत सिंह तुरा, खुमान सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह राव, किशनाराम प्रजापत, सुरेश वैष्णव, लक्ष्मण सिंह जाविया , सुरेश सिंह नोहरा , चैन सिंह बावतरा , चंद्रकांत सुन्देशा, ललित राजपुरोहित वणधर, चोखा राम सोनी डूंगरी, दीपक मेघवाल (सरपंच), अशोक सिंह जी जैतावत, महेन्द्र सिंह खानपुर गणपत थावरेचा (सरपंच), राजेन्द्र सिंह सुथाना, थानाराम चौधरी, खुशाल सिंह,सहित अनेकों पूर्व युवा मोर्चा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक।
जिला महामंत्री गजेन्द्रसिंह जी सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त करते हुए कहा: “यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, यह हम सबकी सामूहिक निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
हम सभी प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और मुख्यमंत्री भजनलाल जी के ‘हरियाळो राजस्थान’ जैसे प्रेरणादायी अभियानों को भी आम जन तक पहुँचाएँगे।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
