नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया पूर्व विधायक देवल का जन्मदिन, पौधारोपण एवं फल-मिठाई वितरण सहित हुए कई कार्यक्रम। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया पूर्व विधायक देवल का जन्मदिन, पौधारोपण एवं फल-मिठाई वितरण सहित हुए कई कार्यक्रम।

😊 Please Share This News 😊

रानीवाड़ा- रानीवाड़ा के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल के जन्मदिन 5 अगस्त के मौके पर रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपाईयों ने कई कार्यक्रम कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया। सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं रानीवाड़ा विद्युत विभाग के कार्मिकों ने स्वामी आत्मानन्द सेवा संस्थान रानीवाड़ा खुर्द में रहवासी बच्चों को फल एवं मिठाई वितरण कर बच्चों के साथ देवल के जन्मदिन की खुशियां बांटी। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवल को एक छोटे बच्चे ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई और फिर पूर्व विधायक देवल ने उस छोटे बच्चे को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इसके पश्चात् रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 80 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्त दान कर देवल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर देवल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद सदैव मेरे साथ रहा है और आगे भी बना रहेगा। तत्पश्चात् भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प एक पेड़ मां के नाम एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मुहिम हरियालो राजस्थान के तहत कागमाला गांव सहित अन्य कई गांवों में पौधारोपण कर देवल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर देवल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने जो प्यार और उत्साह दिखाया है और पौधारोपण का जो संकल्प लिया है, उससे मैं अभिभूत हूँ और आप सभी से इन पौधों की देखभाल करने और उनके बड़ा होने तक उनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी का प्रयास चाहता हूँ। इसलिए सभी कार्यकर्ता बन्धुओं से मेरा निवेदन है कि केवल पौधारोपण करके ही सीमित नहीं रहना है उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी निभानी है। इससे ज्यादा अच्छा और सुखद अनुभव मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकता। अंत में देवल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!