नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘‘बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व’’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

‘‘बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व’’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रत्येक आंगनबाड़ी बहन को हस्तांतरित की 501 रुपए की उपहार स्वरूप राशि, सुपोषण के लिए कार्य करने की दिलाई पोषण शपथ।
जालोर जिले की 3600 आंगनवाड़ी बहनों के खातों में हुआ 18 लाख 3 हजार से अधिक राशि का हस्तांतरण
जालोर– रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश में बहनों का सुरक्षा-सम्मान पर्व मनाया जा रहा है जिसके तहत मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम ‘‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान प्रदेश की सभी 1 लाख 21 हजार आंगनवाड़ी बहनों को राखी के उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा ऑनलाईन बटन दबाकर 501 रुपए की राशि प्रत्येक को हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी बहनों को छाता एवं मिठाई वितरण भी किया गया।
जालोर क्लब में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व अभियान के तहत आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम राजेन्द्र नगर जालोर स्थित जालोर क्लब में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआा।जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीसी के माध्यम से दिखाया गया एवं आंगनबाड़ी बहनों को सुपोषण के लिए कार्य करने के लिए पोषण शपथ भी दिलवाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 3600 आंगनबाड़ी बहनों को डीबीटी के माध्यम से कुल 18 लाख 3 हजार 600 रूपयों की राशि हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी बहनों को अतिथियों द्वारा 501 रूपये की उपहार राशि के प्रतीकात्मक चैक प्रदान किए गए। मंच संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।
जिला कलक्टर सहित अतिथियों को पहनाई राखी
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, मंजू सोलंकी, गोवर्धन सिंह राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारियों को चिह्नित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रखी पहनाई गई। इस दौरान अतिथियों ने

महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक अशोक विश्नोई, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक राकेश राठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरखाराम, सहायक लेखाधिकारी प्रथम मीठालाल सांखला, सहायक सांख्यिकी अधिकारी रामजीवन विश्नोई, महिला पर्यवेक्षक नीरा माथुर, जेण्डर स्पेशलिस्ट द्रोपदी, तरुणा, रेखा, बबलू, भरत, पुखराज सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!