नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री देव झूलनी एकादशी पर भव्य मेला आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

श्री देव झूलनी एकादशी पर भव्य मेला आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। स्थानीय श्री वराहश्याम मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देव झूलनी एकादशी के अवसर पर बुधवार को भव्य मेला आयोजित किया गया।मेला प्रभारी जबरा राम भाटी, नारायण भाई बंजारा और प्रदीप नागर ने बताया कि नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से आकर्षक झांकियां सजाई गई ।ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विभिन्न देवी-देवताओं की रोचक झांकियां नगर के मुख्य मार्गों से निकली।ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम खेतावत ने बताया कि मेले की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा चुका है। उन्होंने नागरिकों व भामाशाहों से अपील की है कि वे सहयोग देकर मेले को सफल बनाएं। मेले में नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

झांकियों का मार्ग-
मेले के दौरान पालकी, गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार, गणेश चौक, बड़ा चौहट्टा, अस्पताल चौराहा होते हुए जाकोब तालाब पहुंची। यहां भव्य महा आरती हुई। इसके बाद शोभायात्रा पुनः वराहश्याम मंदिर लौटकर सम्पन्न हुआ।समापन पर ट्रस्ट मंडल की ओर से सभी झांकियों का अवलोकन किया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।मेले के प्रचार-प्रसार के लिए नगर के मुख्य बाजारों में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!