नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला कलक्टर ने चितलवाना उपखंड क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित हुए क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर ने चितलवाना उपखंड क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित हुए क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

नाव एवं टै्रक्टर मे बैठकर सुजानपुरा पहुंंचे जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक।
जालोर 11 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे एवं जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने गुरुवार को अतिवृष्टि से प्रभावित हुए चितलवाना उपखंड के सुजानपुरा, हाडेचा, काछेला, खासरवी, चितलवाना ग्रामों सहित नेहड़ क्षेत्र का दौरा किया।
जिला कलक्टर ने एनडीआरएफ टीम के साथ नाव एवं ट्रैक्टर के माध्यम से ग्राम सुजानपुरा पहुंचे, वहाँ पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा बारिश के समय आवागमन के लिए पुलिया का निर्माण, जलभराव की स्थिति का स्थाई समाधान सहित विभिन्न मांगे जिला कलक्टर के समक्ष रखी।
जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने ग्रामीणों की समस्त समस्याओं को सुनकर उन्हें आश्वासित किया कि जिला प्रशासन द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित हुए क्षेत्रों में ग्रामीणों हेतु दवाइयां एवं पर्याप्त राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सांचौर दौलताराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान रत्नु, उपखण्ड अधिकारी देशलाराम परिहार, तहसीलदार चितलवाना चमनलाल सियोल,

विकास अधिकारी आवड़दान चारण सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!