नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलेभर में ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर हुए आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिलेभर में ग्रामीण व शहरी सेवा शिविर हुए आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 19 सितम्बर। जिले में शुक्रवार को जालोर तहसील की बिबलसर व सियाणा, आहोर तहसील के भैंसवाड़ा व भूती, भाद्राजून तहसील की बाला व नोसरा, सायला तहसील की दादाल व खेतलावास, बागोड़ा तहसील की सोबड़ावास व मोरसीम, भीनमाल तहसील की कावतरा व दासपा, जसवंतपुरा तहसील की चान्दुर व राजपुरा, रानीवाड़ा तहसील की आखराड व मेडा, सांचौर तहसील की भडवल व बिछावाडी एवं चितलवाना तहसील की डूंगरी व भीमगुडा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।जिले में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 221 पॉलिसियों एवं किसानों को 1319 बीज के मिनी किट, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के 351 पॉलिसी का वितरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जनधन योजना के 42 नवीन बैंक खाते खोले गए तथा 478 बैंक खातों की ई-केवाईसी की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 135, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 205, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 132 नवीन आवेदन प्राप्त हुए।
शनिवार को इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
जिले में 20 सितम्बर को जालोर तहसील की चूरा व बाकरा, आहोर तहसील की बिठूडा व कवराडा, भाद्राजून तहसील की भाद्राजून व निम्बला, सायला तहसील की जीवाणा व बावतरा, बागोड़ा तहसील की जैसावास व नया मोरसीम, भीनमाल तहसील की जेरण व बोरटा, जसवंतपुरा तहसील की रामसीन व माण्डोली, रानीवाड़ा तहसील की धामसीन व धानोल, सांचौर तहसील की सेडीया व धमाणा एवं चितलवाना तहसील की खेजडिवाली व सिपाहियों की ढाणी ग्राम पंचायत में प्रातः 10.00 बजे से सायं 6 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
नगर परिषद जालोर के वार्ड 4 से 7 तक के लिए शनिवार को भी आयोजित होगें शिविर
नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 4 से 7 तक के लिए 20 सितम्बर, शनिवार को नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नागरिकों के विभिन्न कार्य करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!