एकल अभियान का अंचल स्तरीय समिति प्रशिक्षण वर्ग(SOC)का हुआ समापन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। एकल अभियान अंचल भीनमाल में अंचल स्तरीय संच समिति प्रशिक्षण वर्ग (SOC) स्थानीय क्षेमंकरी माता मंदिर में अंचल समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर हनुमान चालीसा के साथ शुभारम्भ किया गया । इस प्रशिक्षण वर्ग में रेवाशंकर रावल संभाग सचिव ने संच समिति के सदस्यों को एकल की पृष्ठभूमि और समिति की जिम्मेदारियां, उनके कर्तव्य, संच स्तर पर पंचमुखी शिक्षा की पांचों समितियों के गठन, ग्राम स्तर की समितियों की सक्रियता पर बल दिया । ब्रह्माकुमारी संस्थान से बी के अंजली बहन ने समाज में व्याप्त नशे की लत को छोड़ने का आह्वान किया तथा एकल अभियान के कार्य की सराहना की । सीबीईओ गजेन्द्र देवासी ने एकल विद्यालय द्वारा गांव में दूर दराज इलाकों, पिछड़े वर्गों में एकल के माध्यम से आखर आखर का उजास करना, दिनों दिन धर्मांतरण के बढ़ते ग्राफ और जहां सरकार या अन्य कोई प्रकल्प इन पिछड़े इलाकों में पहुंचकर शिक्षा का अलख ना जगा पाई वहां एकल द्वारा अलख जगाने पर एकल के इस पहल की सराहना की । सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य राजूसिंह माली ने देश में व्याप्त भेदभाव, धर्मांतरण के बढ़ते मामले पर अपने विचार व्यक्त किए । अंचल समिति अध्यक्ष मनोहरमल सुखाडिया ने वर्तमान देश में पनप रही पाश्चात्य संस्कृति और धर्म रक्षार्थ सभी को एक मंच पर आकर समरसता के भाव से इन विदेशी ताकतों और हिन्दू धर्म रक्षार्थ सभी के सामूहिक रूप से लड़ने का आह्वान किया । इस प्रशिक्षण वर्ग में सभी संच स्तर से पधारे हुए समिति अध्यक्ष व समिति सदस्यों, अंचल समिति हेतु मोमेंटो की व्यवस्था दुर्गाराम सुखाडिया Ex. general Manager Telecom VSNL द्वारा की गई । इस प्रशिक्षण वर्ग में नन्दकुमार संभाग व्यास कथाकार, मुकेश मकवाना भाग गतिविधि प्रमुख, सुरेश बोहरा संभाग संस्कार शिक्षा प्रभारी, मीना दीदी संभाग महिला प्रभारी,
हरिगिरी गोस्वामी ग्रामोत्थान जॉनल हेड, मुकेश सोलंकी संभाग युवा प्रभारी, देवेंद्र भंडारी अंचल उपाध्यक्ष, विक्रमसिंह, एडवोकेट हेमलता जैन, अंचल अभियान प्रमुख रमेश पंचाल, अम्रतलाल सिघल, दिनेशकुमार, गिरधारीराम, अशोककुमार व रामलाल पुरोहित और नगर के गणमान्य नागरिक,
सभी संचों की संच समिति, अंचल समिति, संच प्रमुख, संस्कार शिक्षा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वर्ग का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
