नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रभारी मंत्री ने शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे,अवलोकन कर देखी व्यवस्थाएँ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रभारी मंत्री ने शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे,अवलोकन कर देखी व्यवस्थाएँ।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 24 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने बुधवार को नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 8 से 11 तक के लिए नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया।प्रभारी मंत्री ने विभागवार लगाई गई हेल्प डेस्क पर पहुँच अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित आमजन से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को पट्टे भी प्रदान किए।इस दौरान आहोर विधायक छगनिंसह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, राजस्व अधिकारी श्रवणराम सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने किया ‘‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’’ अभियान शिविर का अवलोकन।
प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने बुधवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र, जालोर में आयोजित ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’’ अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया।प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को निर्देश दिए कि अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर ले जाकर हर महिला तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाया जाए।उन्होंने कहा कि नारी का स्वास्थ्य सशक्त परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर आहोर विधायक छगनिंसह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी, पीएमओ डॉ. वेदप्रकाश मीणा, आरसीएचओ डॉ राजकुमार बाजिया, उप नियंत्रक डॉ. नैनमल परमार, डॉ. मुकेश चौधरी, डीपीएम डॉ. चरणसिंह सहित चिकित्सक, महिलाएँ व आमजन उपस्थित रहे।
25 व 26 सितम्बर को नगर परिषद जालोर के वार्ड सं. 12 से 15 तक के लिए होगा शिविर
नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 12 से 15 तक के लिए 25 व 26 सितम्बर को नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नागरिकों के विभिन्न कार्य करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
गुरूवार को जिले के प्रत्येक ब्लॉक की 2-2 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
जिले में गांवों को आत्मनिर्भर, स्वच्छ, जागरूक और सशक्त बनाने तथा जनसहभागिता, सरकारी सेवाओं की सीधी पहुंच और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार 25 सितम्बर, गुरूवार को जालोर तहसील की डूडसी व चांदणा, आहोर तहसील की चरली व चवरछा, भाद्राजून तहसील की कंवला व नोरवा, सायला तहसील की कोमता व देताकलां, बागोड़ा तहसील की नांदिया व चैनपुरा, भीनमाल तहसील की नोहरा व दांतीवास, जसवंतपुरा तहसील की डोरडा व जसवंतपुरा, रानीवाड़ा तहसील की गांग व मैत्रीवाड़ा, सांचौर तहसील की डांगरा व बावरला एवं चितलवाना तहसील की झाब व गुडाहेमा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!