नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान किसान आयेग के अध्यक्ष ने जालोर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन कर देखी व्यवस्थाएँ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान किसान आयेग के अध्यक्ष ने जालोर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का किया अवलोकन कर देखी व्यवस्थाएँ।

😊 Please Share This News 😊

शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे
जालोर 25 सितम्बर। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी ने गुरूवार को नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 12 से 15 तक के लिए नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी ने विभागवार लगाई गई हेल्प डेस्क पर पहुँच अधिकारियों से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित आमजन से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को पट्टे भी प्रदान किए। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जसराज राजपुरोहित, मंजू सोलंकी, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी, अशोक गुर्जर, लक्ष्मण पटेल, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, राजस्व अधिकारी श्रवणराम सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
नगर परिषद जालोर के वार्ड 12 से 15 तक के लिए शुक्रवार को भी आयोजित होगा शिविर
नगर परिषद जालोर के वार्ड संख्या 12 से 15 तक के लिए 26 सितम्बर, शुक्रवार को भी नगर परिषद सभागार जालोर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नागरिकों के विभिन्न कार्य करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!